फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेला क्षेत्र के साथ ही फैजाबाद में ड्रोन कैमरे से होगी निगरानी

Sat, 23 Jul 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
डीएम की निगरानी में चौक क्षेत्र में होता ड्रोन कैमरे का रिहर्सल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिलाधिकारी किंजल सिंह ने अयोध्या-फैजाबाद की सुरक्षा की हाईटेक व्यवस्था शुरू कराई है। अयोध्या के मेला क्षेत्र के साथ ही फैजाबाद शहर में ड्रोन कैमरे से मैंपिंग कराई। इसके साथ ही अयोध्या के मेले की तैयारी का जायजा लिया। सुरक्षा के मद्देनजर सावन झूला मेले में 200 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


अयोध्या के सावन झूला मेले के साथ ही शहर में आयोजित होने वाले अन्य पर्व और कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर नई व्यवस्था की जा रही है। अयोध्या को छह सेक्टरों में बांटकर ड्रोन कैमरे तैनात किए जाएंगे।

शनिवार को डीएम, एसपी सिटी संकल्प शर्मा के साथ अन्य अफसरों की मौजूदगी में अयोध्या की राम की पैड़ी पर आम लोगों के सामने इसका रिहर्सल कराया गया। सरयू के स्नान घाट सहित राम की पैड़ी आदि क्षेत्रों के दृश्यों को कैमरे में कैद कर उसकी तकनीकी परख की गई।
विज्ञापन


इसके साथ ही फैजाबाद के चौक में भी ड्रोन कैमरे का रिहर्सल कराया गया। बताया गया है कि पैंथम-फोर ड्रोन कैमरे से मैपिंग की जाएगी। यह आसमान में निर्धारित क्षेत्र में 24 घंटे घूमता रहेगा। इसके साथ ही तस्वीरें भेजता रहेगा। यह तस्वीर इससे जुड़े कंप्यूटरों की स्क्रीन पर साफ दिखाई पड़ेगी।

प्रशासन और पुलिस के अफसर इन तस्वीरों के जरिए वहां की गतिविधियों पर अपने कक्ष में बैठकर नजर रख सकेंगे। डीएम ने अयोध्या मेले की तैयारी को भी देखा। मेला क्षेत्र में वाटरप्रूफ पांडाल बनाए जाने पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें