फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेत्र विभाग को मिला माइक्रोस्कोप, सर्जरी में होगी सहूलियत

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभाग में करीब 90 लाख की लागत से सर्जिकल आप्थेलमिक माइक्रोस्कोप मशीन स्थापित की गई है। इससे आंख के तमाम महत्वपूर्ण ऑपरेशन किए जा सकेंगे और मरीजों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज बरनवाल ने बताया कि इस मशीन की मांग लंबे समय से की जा रही थी। जिसकी संस्तुति मिलने के बाद मशीन प्राप्त हुई है।
इस मशीन से मोतियाबिंद, समलबाई, पलक की सर्जरी, नाखूना, नासूर समेत करीब 15 से अधिक प्रकार की सर्जरी आसानी से हो सकेगी। बताया कि मशीन लगा दी गई है। इसमें कुछ छोटी-मोटी तकनीकी कमियों को दूर करके करीब एक सप्ताह बाद इसका शुभारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें