अयोध्या। राष्ट्रीय प्रतिभा खोज राज्य स्तरीय परीक्षा-2020-21 व योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 13 दिसंबर को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर होगी। दोनों परीक्षाओं के लिए 28 अक्तूबर से ऑनलाइन आवेदन किया जा रहा है। आवेदन की अंतिम तिथि 10 नवंबर है।
मंडलीय मनोविज्ञान केंद्र के मनोवैज्ञानिक राम निहोर ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतिभा खोज राज्य स्तरीय परीक्षा में किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा-10 में अध्ययनरत छात्र भाग ले सकते हैं। योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा में सत्र 2019-20 में 55 प्रतिशत अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले कक्षा-7 के छात्र भाग ले सकते हैं। इस परीक्षा के लिए कोई शुल्क नहीं है।