फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा में तैनात होंगे सात हजार कक्ष निरीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटर की परीक्षा में करीब सात हजार कक्ष निरीक्षकों को तैनात किया जाएगा। इनमें परिषदीय स्कूलों में कार्यरत करीब दो हजार एवं वित्तविहीन स्कूलों के करीब 35 सौ शिक्षकों को शामिल किया जाएगा। इसको लेकर माध्यमिक शिक्षा विभाग तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है।
विज्ञापन

इस बार यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाएं 18 फरवरी से प्रस्तावित हैं। जिसमें 83,334 छात्र-छात्राएं सम्मिलित होंगे। इसको लेकर ऑनलाइन केंद्र निर्धारण में 125 स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
परीक्षा की निगरानी के लिए एक हाईटेक मॉनीटरिंग सेल की स्थापना शहर के राजकीय इंटर कॉलेज में की गई है, जहां से सभी केंद्रों को ऑनलाइन किया जा रहा है। यहीं से परीक्षा की प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। प्रश्नपत्र एवं उत्तर पुस्तिकाएं भी तेजी से पहुंचाई जा रही हैं। इन दिनों परीक्षा संपन्न कराने के लिए कक्ष निरीक्षकों का इंतजाम किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस बार प्रत्येक केंद्र पर 55-60 कक्ष निरीक्षकों की आवश्यकता जताई जा रही है। इस तरह सभी केंद्रों पर करीब सात हजार कक्ष निरीक्षकों को तैनात किया जाएगा। इनमें राजकीय स्कूलों के करीब 15 शिक्षकों की तैनाती होगी।
शेष के लिए परिषदीय स्कूल एवं वित्तविहीन स्कूलों का सहारा है। जिसको लेकर विभागीय कसरत तेज की गई है। परिषदीय स्कूलों से करीब दो हजार शिक्षकों के लिए बीएसए को पत्र प्रेषित किया जा रहा है। इन सबसे भी कार्य न चलने अथवा वित्तविहीन स्कूलों के शिक्षकों के बहिष्कार आदि करने की स्थिति में सेवानिवृत्त शिक्षकों से कार्य लिया जाएगा। सेवानिवृत्त शिक्षकों को रिजर्व रखने की कवायद पूर्व से ही चल रही है।
डीआईओएस दफ्तर में पटल प्रभारी विकास श्रीवास्तव ने बताया कि करीब आठ हजार कक्ष निरीक्षकों की तैनाती के लिए पहचान पत्र छपने के लिए भेजा गया है। परिषदीय शिक्षकों के लिए बीएसए को पत्र भेजा जा रहा है। शीघ्र ही तैनाती की जाएगी। बताया कि जिस क्षेत्र में शिक्षक कार्यरत होंगे, उससे 5-10 किमी. की परिधि में तैनात किया जाएगा। पहचान पत्र पर आधार नंबर भी अंकित किया जाएगा। माध्यमिक व वित्तविहीन स्कूलों के शिक्षकों को सूचीबद्ध किया जा रहा है। साथ ही सेवानिवृत्त शिक्षकों का भी पूल बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें