फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाविद्यालयों का कोर्स पूरा नहीं, विवि ने जारी कर परीक्षा तिथि

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विवि ने मुख्य परीक्षा की संभावित तिथि की घोषणा करते हुए प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथि भी घोषित कर दी है। इसे लेकर विद्यार्थियों में आक्रोश है। उनका कहना है कि पिछले एक माह से कक्षाएं ही नहीं चल रहीं हैं।
विज्ञापन

नागरिकता कानून व एक माह से चल रही ठंड के चलते महाविद्यालयों में पढ़ाई ठप है, इससे कोर्स पूरा नहीं हो सका है। विद्यार्थियों का आरोप है कि सबकुछ जानने के बाद भी विवि प्रशासन ने मुख्य परीक्षा की तिथि घोषित किए जाने के साथ प्रयोगात्मक परीक्षाएं भी शुरू करा दी हैं। यह भी आरोप है कि साइंस व बहुत से अन्य विषयों के प्रायोगिक कार्य ही नहीं पूर्ण हो पाए हैं जिससे प्रयोगात्मक परीक्षा में जमा होने वाली फाइलें नहीं बन पाई हैं।
अवध विवि अपने निर्धारित शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार 15 फरवरी से मुख्य परीक्षाएं कराने की तैयारी की है। विवि प्रशासन ने 13 जनवरी से 12 फरवरी तक सभी प्रयोगात्मक परीक्षाएं संपन्न कराने का निर्देश महाविद्यालयों को जारी कर दिया है।
विज्ञापन

मौजूदा समय में प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि भी महाविद्यालय घोषित करने लगे हैं लेकिन विद्यार्थियों के सामने संकट यह है कि अभी निर्धारित पाठ्यक्रम ही पूरा नहीं हो पाया है। कई बड़े महाविद्यालयों का हाल तो यह है कि अभी निर्धारित समस्त प्रयोगों का विद्यार्थी अध्ययन ही नहीं कर सके हैं। ऐसे में प्रयोगात्मक परीक्षा में लगने वाली फाइलें भी पूर्ण नहीं है। बहुत से महाविद्यालय ऐसे भी हैं कि विद्यार्थियों की फाइलें भी चेक नहीं हो सकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें