फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक पात्रता परीक्षा में अनुपस्थित रहे डेढ़ हजार परीक्षार्थी

विज्ञापन
मनोहर लाल स्कूल में परीक्षा देकर बाहर आते अभ्यर्थी। - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शिक्षक पात्रता परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। परीक्षा में डेढ़ हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के इंतजाम रहे। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, एसएसपी आशीष तिवारी ने कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। साथ ही आवश्यक निर्देश दिया।
विज्ञापन

परीक्षा जिले के 44 केंद्रों पर आयोजित की गई। जिसमें लगभग 34 हजार अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। परीक्षा को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए 14 सेक्टर और 44 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे।
डीएम और एसएसपी जीजीआईसी, ग्रामर स्कूल लालबाग आदि का निरीक्षण किया। डीएम ने संबंधित अफसरों और कंद्र व्यवस्थापकों को पवित्रता के साथ परीक्षा संपन्न कराने का निर्देश दिया। परीक्षा में एंड्रायड फोन प्रतिबंधित कर दिया गया था।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारीगण, सिटी मजिस्ट्रेट, उपजिलाधिकारीगण और पुलिस के अधिकारी अपने क्षेत्रों में भ्रमण करते रहे। परीक्षा के नोडल अफसर व सीआरओ पीडी गुप्त ने बताया कि पहली पाली में 22772 के सापेक्ष 21192 परीक्षा परीक्षा में बैठे। कुल 1580 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी तरह दूसरी पाली में 11185 के सापेक्ष 10958 परीक्षार्थी शामिल रहे। इस पाली में 827 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें