फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि कैंपस की मिड सेमेस्टर परीक्षा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर में संचालित समस्त पाठयक्रमों की मिड सेमेस्टर परीक्षाएं मंगलवार को आईईटी परिसर में शुरू हो गईं। परीक्षा नियंत्रक उमानाथ ने सुबह 10 बजे परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा का जायजा लिया। पहले दिन विभिन्न विषयों के 1800 परीक्षार्थियों ने भाग लिया है।
विज्ञापन

डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विवि ने मौजूदा सत्र से मिड सेमेस्टर प्रणाली परीक्षा लागू की है। इसमें प्रति सेमेस्टर में दो बार परीक्षाएं होंगी। इनका मूल्यांकन भी किया जाता है। पहले इस परीक्षा के स्थान पर इंटरनल परीक्षाएं होती थीं, जिनमें परीक्षा की शुचिता को लेकर लगातार परीक्षा सवालों के घेरे में रहती थी।
मौजूदा सत्र से विवि कैंपस में मिड सेमेस्टर परीक्षा प्रणाली लागू की गई है। इसके 50 अंक निर्धारित करते हुए अलग से मूल्यांकन किए जाने की व्यवस्था निर्धारित की गई है। सबसे बड़ी खूबी यह है कि विद्यार्थी इसमें अपनी कॉपियों को देख सकते हैं। मंगलवार को आईईटी में विवि के समस्त विभागों की परीक्षा शुरू हुई है।
विज्ञापन

परीक्षा में पहले दिन समस्त विभागों से 1800 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया है। आईईटी परिसर में परिसर के सभी पाठ्यक्रमों की मिड सेमेस्टर की परीक्षाएं सुबह 9 बजे शुरू हुई। आंतरिक उड़नदस्ते ने सघन चेकिंग की। परीक्षा केंद्र अध्यक्ष प्रो. रमापति मिश्र ने बताया कि आज की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। विश्वविद्यालय परिसर में पहली बार मिड सेमेस्टर की परीक्षा आयोजित कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें