डा. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की 23 और 24 अप्रैल को होनी वाली विविध विषयों की मुख्य परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया। अब ये परीक्षाएं 10, 11 और 12 मई को होंगी। परीक्षाओं के स्थगन के पीछे डा. एपीजी अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय लखनऊ की ओर से होने वाली यूपीएसईई परीक्षाएं हैं।
23 अप्रैल को होने वाली बीए/बीएससी प्रथम वर्ष की डिफेंस एंड स्ट्रेटिजिक स्टडीज द्वितीय प्रश्नपत्र, बीए/बीएससी द्वितीय वर्ष की डिफेंस एंड स्ट्रेटिजिक स्टडीज द्वितीय प्रश्नपत्र, बीए/बीएससी तृतीय वर्ष की मनोविज्ञान द्वितीय व बायोकेमिस्ट्री चतुर्थ तथा बीएससी एजी समस्त वर्ष की प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा 10 मई को होगी।
23 अप्रैल को होने वाली एमए प्रथम एवं द्वितीय वर्ष प्रथम प्रश्नपत्र की अर्थशास्त्र, उर्दू, शिक्षा शास्त्र, मनोविज्ञान, संगीत, मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास तथा एमएससी भौतिक, गणित, वनस्पति, माइक्रोबायोलाजी की प्रथम एवं द्वितीय प्रश्नपत्र और एमएससी गृह विज्ञान/एमएससी कृषि प्रथम वर्ष का प्रथम प्रश्नपत्र व बी.लिब/एम.लिब प्रथम पेपर 12 मई को होगा।
24 अप्रैल कोबीए/बीएससी द्वितीय वर्ष की हिंदी प्रथम का पेपर 11 मई को होगी। यह जानकारी शुक्रवार को परीक्षा नियंत्रक एएम अंसारी ने दी।