महाराष्ट्र के शनि सिंगणापुर स्थित शनिधाम मंदिर में महिलाओं के पूजन को लेकर उठे विवाद पर श्रीराम जन्मभूमि न्यास के कार्याध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास ने कहा कि शनिदेव के पूजन का सभी को अधिकार है।
महंत नृत्यगोपाल दास ने कहा कि पूजन में किसी को किसी प्रकार का भेद नहीं है लेकिन देवता के पूजन में देवता की तरह पूजन होना चाहिए। पूजन में पवित्रता आवश्यक है। पवित्रता के साथ कोई भी पूजन कर सकता है।
ज्योतिष्पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद के शनि देवता नहीं ग्रह के आए बयान पर दास ने कहा कि ग्रह तो वह हैं ही, भगवान सत्यनारायण के पूजन में भगवान शालिग्राम की प्रधानता होते हुए भी नवग्रह का पूजन सर्वप्रथम होता है। वैसे भी सभी में भगवान का स्वरूप है। पूजन करना गलत नहीं है।