फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण सभी की जिम्मेदारी : कमिश्नर

Thu, 25 Feb 2016 11:31 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यावरण संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है। प्रकृति से मिली संपदा का असंतुलित दोहन और खेतीबाड़ी में कीटनाशकों व उर्वरकों के ज्यादा प्रयोग पर्यावरण के लिए बड़ा खतरा है। सरकारी योजना और कानून तब तक सफल नहीं हो सकते जब तक जागरूकता और जनभागीदारी न हो।
विज्ञापन


इस दिशा में ‘अमर उजाला’ और मैक्स ब्लाक्स का प्रयास सराहनीय है। इस साल राज्य सरकार ने पूरे प्रदेश में छह करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य रखा है, इसे पूरा करने में सभी लोग आए आएं ताकि मानवता को प्रदूषण के जहर से बचाया जा सके। यह बातें मंडलायुक्त सूर्यप्रकाश मिश्र ने कही।

वे गरुवार को कमिश्नरी कंपाउंड के गांधी सभागार में ‘’अमर उजाला व मैक्स ब्लाक्स की ओर से आयोजित पर्यावरण की चौपाल में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने चौपाल की सराहना करते हुए कहा कि प्रदूषण संरक्षण को लेकर विद्वानों के विचार निसंदेह लोगों को झकझोरेंगे और सब मिलकर इस दिशा में गंभीर प्रयास करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने मैक्स ब्लाक्स की खासियत को सराहा और कहा कि इसके जल व जमीन दोनों का संरक्षण होगा। अध्यक्षता कर रहे डीएम योगेश्वरराम मिश्र ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग के संकट से हम सभी जूझ रहे हैं। इस साल जिले में छह लाख पौधरोपण का लक्ष्य है।

यह मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट है, हम सभी को मिलकर इसे शत-प्रतिशत सफल बनाना है। प्रदूषण गंभीर बीमारी बनती जा रही है, इससे निपटने में सरकार-प्रशासन से कहीं अधिक जिम्मेदारी नागरिकों की है। हम सभी को गंदगी न करेंगे व न करने देंगे का संकल्प लेना होगा।

डीएम ने ‘अमर उजाला’ और मैक्स ब्लाक्स के आयोजन को खूब सराहा। विशिष्ट अतिथि गोसाईंगज विधायक अभय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनका दृढ़ संकल्पित हैं। विरोध के बावजूद उन्होेंने पॉलीथीन पर प्रतिबंध लगाए।

पौधरोपण सरकार की वरीयता में है। लेकिन जब तक हर इंसान नहीं जागरूक होगा, प्रदूषण थमना मुश्किल है। सयुस के प्रदेश महासचिव अनिमेष प्रताप सिंह राहुल ने कहा कि अयोध्या के परिक्रमा पथ पर परिजात के एक हजार पौध समेत प्रदूषण को कम करने वाले तमाम पौधरोपण हुए हैं।

यह काम पूरे जिले में अभियान के रूप में हो। डीएफओ डॉ. रवि कुमार सिंह ने लोगों से अधिकाधिक पेड़ लगाने के साथ ही पौधरोपण को जनांदोलन बनाने की अपील की। वन विभाग की ओर से कई योजनाएं भी गिनाईं।

जिला उद्यान अधिकारी पारसनाथ ने फल-फूल समेत बागवानी की खेती के आर्थिक लाभ गिनाते हुए कहा कि इससे किसान आर्थिक रूप से जहां सफल होगा, वहीं हमें स्वच्छ हवा मिलेगी।

अवध विवि के प्रो. अजय प्रताप सिंह ने कहा कि हम रोज कहीं न कहीं पर्यावरण को नुकसान पहुंचाते रहते हैं, ऐसे में सबसे पहले अपने अंदर संकल्प लेना होगा कि पर्यावरण मित्र कैसे बनें। कैसे आस-पास को स्वच्छ रखें। उन्होंने चीनी मिंल के प्रदूषण पर सवाल उठाए।

अवध विवि के पर्यावरण विभाग के हेड डॉ. जसवंत सिंह ने विषय प्रवर्तन करते हुए ग्लोबल वार्मिंग के खतरे गिनाए। कहा कि विकास को गलत परिभाषित करना ही आज पर्यावरण संकट का कारण बन गया है। वायु-जल, जमीन, जंगल कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं रह गया है, जहां प्रदूषण का खतरा महसूस नहीं किया जा रहा है।

शहीद शोध संस्थान के प्रबंध निदेशक सूर्यकांत पांडेय ने सरयू नहीं में प्रदूषण पर चिंता जताई और प्रदूषण से निपटने की अपील की।। मैक्स ब्लाक्स के ऋषभ जैन ने अपने ब्लाक्स की तमाम खासियत से लोगों को अवगत कराया।

मौके पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बब्बन चौबे, राजा अजीत प्रताप सिंह, जाकिर हुसैन पाशा, ब्लॉक प्रमुख भूपेंद्र सिंह बब्लू, जिपं सदस्य, शंभूनाथ सिंह दीपू, हाजी गुफरान हैदर, अजीत सिंह बंटी, विश्वनाथ सिंह, अब्दुल गफ्फार राइन, सभाजीत सिंह, जमीर राना शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें