फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: आज रात एक बजे से अयोध्या में प्रवेश बंद

Fri, 29 Dec 2023 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अयोध्या दौरे को लेकर यातायात पुलिस ने हाईवे समेत शहर में यातायात प्रतिबंध लागू किया है। यातायात निरीक्षक अभिमन्यु शुक्ल के अनुसार सभी हाईवे पर यह डायवर्जन 29 दिसंबर की रात एक बजे से शनिवार दोपहर चार बजे तक व शहर में सुबह सात बजे से दोपहर चार बजे तक लागू रहेगा।
विज्ञापन


हाईवे पर इस प्रकार रहेगा डायवर्जन

-गोरखपुर से आने वाले वाहन सहजनवा, बस्ती, कलवारी से टांडा-अकबरपुर से दोस्तपुर होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर जाएंगे।


- बलरामपुर, बहराइच, गोंडा, श्रावस्ती, से अयोध्या होकर लखनऊ जाने वाले वाहन गोंडा, करनैलगंज से जरवल रोड, चौकाघाट, बदोसराय, सफदरगंज से लखनऊ की ओर जाएंगे।
-सुल्तानुपर से आने वाले वाहन कूड़ेभार से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर जाएंगे।
-रायबरेली से आने वाले वाहन हलियापुर से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर जाएंगे।
-लखनऊ-बाराबंकी की ओर से आने वाले वाहन बाराबंकी से चौकाघाट, जरवल रोड, करनैलगंज होते हुए गोंडा-बस्ती की ओर जाएंगे।
-आजमगढ़, अंबेडकर नगर से आने वाले वाहन पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से गुजरेंगे।

शहर में इस तरह रहेगा यातायात डायवर्जन
नोट-यह डायवर्जन प्रधानमंत्री की सभा में आने वाले वाहनों व आपातकालीन सेवा पर लागू नहीं होगा।
-लखनऊ, रायबरेली रोड की ओर से आने वाले व नवीन मंडी से एयरपोर्ट की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित।

-अयोध्या शहर की ओर से आने वाले वाहन अग्रसेन तिराहे से शांति चौक की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित।
-अयोध्या शहर की ओर से आने वाले वाहन अग्रसेन तिराहे से नवीन मंडी अंडरपास से रायबरेली रोड व सहादतगंज की ओर जाएंगे। नवीन मंडी अंडरपास से शांति चौक की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित।
विज्ञापन

-पुलिस चौकी सहादतगंज हाईवे 27 से अयोध्या की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित।
-शांति चौक से हाई-वे 27 सर्विस रोड पर अयोध्या की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित।
-अखंड मार्केट, सुल्तानपुर रोड पर हाईवे 27 सर्विस रोड अयोध्या की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित।
-जनौरा कट से हाईवे सर्विस रोड पर अयोध्या की ओर व लखनऊ की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित।
-साईदाता कुटी से हाईवे सर्विस रोड पर अयोध्या, लखनऊ व साकेतपुरी कालोनी मोड़ की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित।
-देवकाली ओवरब्रिज से हाईवे सर्विस रोड पर अयोध्या की ओर व लखनऊ की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित।
-महोबरा ओवरब्रिज से हाईवे सर्विस रोड पर अयोध्या की ओर व लखनऊ की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित।
-कूढ़ाकेशवपुर से हाईवे से अयोध्या की ओर व लखनऊ की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित।
-साकेत फ्लाई ओवर से हाईवे सर्विस रोड पर अयोध्या व लखनऊ की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित।
-नया सरयू पुल गोंडा व बस्ती से अयोध्या की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित।

-लकड़मंडी तिराहा गोंडा से पुराने सरयू पुल से अयोध्या की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित-अंबेडकरनगर की ओर से आने वाले वाहन पूरा बाजार तिराहा, थाना महराजगंज से बिलहरघाट, जलालपुर सुल्तानपुर रोड से अयोध्या की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित।
विज्ञापन

-अचारी का सगरा से परिक्रमा मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित।
-इटौरा चौराहा से अयोध्या शहर की तरफ आने वाले वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित।
-अयोध्या शहर से अयोध्या धाम आने वाले वाहन बेनीगंज तिराहे से देवकाली होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
-अयोध्या शहर से अयोध्या धाम आने वाले वाहन उदया चौराहा से गैस गोदाम तिराहे से अपने गंतव्य को जाएंगे।
-अयोध्या शहर से अयोध्या धाम आने वाले वाहन रानोपाली रेलवे क्रासिंग से दाहिने लंगड़वीर चौराहा होकर परिक्रमा मार्ग से ही अपने गंतव्य को जाएंगे।
-साकेत डिग्री कालेज से अयोध्या धाम की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित।
-विद्याकुंड तिराहा से रायगंज रेलवे स्टेशन की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित।
-बड़ी छावनी से रायगंज की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित।
-रामघाट चौराहा से तपस्वी छावनी की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित।
-दीनबंधु आंख अस्पताल से छोटी छावनी की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित।
-गोलाघाट से लक्ष्मण किला, नयाघाट की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित।
-मौनीबाबा आश्रम से रामघाट की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित।
-मंत्रार्थ मंडपम से वासुदेवघाट तिराहा से हनुमान गुफा की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित।
-दुर्गागंज माझा से नयाघाट, अयोध्या की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित।
-अयोध्या धाम सब्जी मंडी से पोस्ट ऑफिस की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित।
-जैन मन्दिर तिराहा से दंतधावन कुंड, अयोध्या धाम जंक्शन की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित।
-अशर्फी भवन चौराहा से पोस्ट आफिस की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित।
-प्रमोद वन तिराहे से प्रमोद वन मोड़, रामपथ की तरफ सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें