फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैराथन में युवाओं ने दिखाया उत्साह

Sun, 24 Jan 2016 11:15 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रमोद, अमरजीत और मानसी ने जीती मैराथन
विज्ञापन

- छावनी परिषद की ओर से हुई अलग-अलग वर्ग की दौड़
- विजेताओं को मिले नकद पुरस्कार, सांसद व सीइओ ने दिए पुरस्कार
फोटो-30,31,32
अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद।

छावनी परिषद के तत्वावधान में आयोजित मिनी मैराथन दौड़ को लेकर रविवार की सुबह कैंट स्टेडियम में उत्सव सा माहौल रहा। चारों ओर बस महिला-पुरुष धावकों का जमावड़ा दिखा। दौड़ में आर्मी वर्ग समेत सामान्य पुरूष वर्ग की 19 से 40 वर्ष, अंडर-17 बालक वर्ग व बालिका वर्ग में धावकों ने मिनी मैराथन में हिस्सा लिया।

मुख्य अतिथि सांसद लल्लू सिंह व विशिष्ट अतिथि डोगरा रेजीमेंटल सेंटर के कमांडेन्ट ब्रिगेडियर एसके झा व डीएफओ डॉ रवि कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर मिनी मैराथन का शुभारम्भ किया।
विज्ञापन


इसके पहले  मुख्य अतिथि हवा में रंग बिरंगे उड़ाए। मुख्य अधिशासी अधिकारी एमसी सैनी ने अतिथियों का स्वागत किया। कैंट स्टेडियम से शुरू र्हुुई पांच किलोमीटर की मिनी मैराथन दौड़ मिलिट्री मंदिर होते हुए मीरनघाट व एमजी रोड होतके हुए पुन: कैंट स्टेडियम में समाप्त हुुई।

प्रतियोगिता में कनोसा कानवेंट, जेबी अकादमी, आर्मी पब्लिक स्कूल, केन्द्रीय विद्यालय, कैंट बोर्ड जूनियर हाई स्कूल,. सेन्ट मैरी स्कूल व प्राथमिक विद्यालय पूरा बाजार के बच्चों ने बड़े उत्साह से प्रतिभाग किया। मिनी मैराथन के आर्मी वर्ग में  प्रथम रहे प्रमोद कुमार यादव को सात हजार, द्वितीय रहे नवीन सिंह को चार हजार व तृतीय रहे शिव प्रसाद को दो हजार नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।

पुरुष19 से 40 आयु वर्ग में प्रथम रहे अमरजीत निषाद को सात हजार, द्वितीय रहे विकास निषाद को चार हजार व तृतीय रहे अमरजीत निषाद को दो हजार नकद पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा अंडर. 17 बालक वर्ग में भी अमरजीत निषाद अव्वल रहे। शिवा निषाद द्वितीय व आदेश निषाद तृतीय रहे। जबकि बालिका में मानसी निषाद प्रथम,  खुशबू निषाद द्वितीय व साक्षी पांडेय तृतीय रहीं।
विज्ञापन



इन विजेताओं को ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। छावनी परिषद के मुख्य अधिशाषी अधिकारी एमसी सैनी ने विजेताओं को बधाई देते हुए अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर  कुमुद झा, कर्नल ओला, कर्नल आरके गुप्ता, बृजेश कुमार पांडेय, आर्मी स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. धीरज श्रीवास्तव, गुरु प्रसाद सहित अनेक गणमान्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें