फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजन के झटके से गिरा चालक, गंभीर

Tue, 22 Dec 2015 12:27 AM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद से फूलपुर मालगाड़ी लेकर जा रहे शाखा के चालक रामललित यादव झटका लगने से इंजन में ही गिर गये। उन्हें कमर और पीठ गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन


घटना रविवार की रात 10 बजे के करीब भरतकुंड रेलवे स्टेशन के निकट हुई। सहायक चालक ने किसी तरह ट्रेन को भरतकुंड पहुंचाया। वहां से उसे बीकापुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। भरतकुंड से आगे ट्रेन पोर्टर लेकर रवाना हुआ।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार चालक को भरतकुंड के स्टेशन अधीक्षक मूलचंद ने सीएचसी बीकापुर तक 108 एंबुलेंस से भेजा था। वहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


फैजाबाद के लिए एंबुलेंस न मिलने पर रामललित पूरी रात भरतकुंड रेलवे स्टेशन पर ही पड़ा रहा। सुबह उसे फैजाबाद में भर्ती कराया गया।

बाद में परिवारीजन उसे किसी निजी चिकित्सक के यहां लेकर चले गये। फैजाबाद के स्टेशन अधीक्षक जीपी सिंह ने भी घटना होने की बात कही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें