फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरतकुंड में प्रशासन ने हटवाया अतिक्रमण

Wed, 01 Jun 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
भरतकुंड से अतिक्रमण हटवाता पुलिस प्रशासन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रशासन ने भरतजी की तपस्थली के इर्दगिर्द और सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को बुधवार ढहवा दिया। इसके लिए निर्देश कुछ दिन पहले यहां पहुंची डीएम ने दिया था।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह नायब तहसीलदार पैगाम हैदर, कानूनगो राम विभूति तिवारी, पूराकंलदर थानाध्यक्ष अरविंद पांडेय जेसीबी मशीन के साथ यहां पहुंचे थे।

टीम के सदस्यों ने पहले किए गए अतिक्रमण स्थलों को देखा। उसके बाद दुकानों को हटाने का निर्देश दिया। इलाहाबाद रोड के किनारे किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया। इसके बाद यहां के प्रमुख मंदिरों के आसपास किए गए अतिक्रमण के साथ यात्री शेड पर किए गए अवैध कब्जों को हटवाया गया।
विज्ञापन


यह काम दूसरी बेला लगभग दो बजे तक चला। नायब तहसीलदार ने बताया कि निर्देश के मुताबिक, अतिक्रमण को हटवाकर मार्ग और दूसरे स्थानों को साफ करवाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें