फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: जेसीबी ने उड़ाई दस हजार घरों की बिजली

Thu, 17 Aug 2023 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। रामपथ पर मंगलवार रात जेसीबी ने लोगों की नींद हराम कर दी। गुदड़ी बाजार चौराहे पर निर्माण में लगी जेसीबी से खोदाई के दौरान 33 हजार केवीए की अंडरग्राउंड केबल कट गई। इससे 10 हजार बिजली उपभोक्ताओं के घरो की बत्ती गुल हो गई। देर रात तक लोग विद्युत उपकेंद्रों में फोन करते रहे। उमस भरी गर्मी में अस्पतालों में छटपटाते मरीजों को सुबह चार बजे के करीब आपूर्ति बहाल होने के बाद राहत मिल सकी।
विज्ञापन


गुदड़ी बाजार चौराहे के निकट रामपथ निर्माण में लगी जेसीबी मंगलवार को खोदाई का कार्य कर रही थी। इस दौरान रात तकरीबन 11 बजे दर्शननगर से नियावां तक जाने वाली अंडरग्राउंड 33 हजार केवीए की लाइन गुदड़ी बाजार चौक पर क्षतिग्रस्त हो गई। केबल कटने से गुदड़ीबाजार, चौक, तेलीटोला, इमामबाड़ा, धारा रोड, दिल्ली दरवाजा, ख्वासपुरा समेत कई मोहल्लों में बिजली कट गई। सूचना मिलते ही चौक उपकेंद्र के जेई नरेश जायसवाल मौके पर पहुंच गए। रात में ही टीम को बुलवाकर क्षतिग्रस्त केबल को बनवाना शुरू किया। तीन बजे के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी।

पहले भी कट चुकी है केबल
गुदड़ी बाजार चौराहे पर जेसीबी से 33 हजार केवीए की लाइन कटने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई बार जेसीबी से खोदाई के दौरान लाइन कट चुकी है। नाका, महोबरा व दर्शन नगर में भी कुछ माह पहले इसी तरह की समस्या आई थी। इस दौरान लोगों को 10-10 घंटे तक परेशान रहना पड़ा है।
विज्ञापन


नई लाइन बिछने पर मिलेगी राहत
विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशाषी अभियंता प्रदीप वर्मा ने बताया कि रात में जेसीबी से लाइन कट गई थी। हालांकि उसे तीन से साढ़े तीन घंटे के अंदर दुरुस्त कर दिया गया था। नगर में चल रहे विकास कार्यों के कारण ऐसी परेशानी हो रही है। हालांकि अभी नई लाइन भी बिछनी है। उसके बाद लोगों को काफी राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें