फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: साहबगंज में भी मीटर से छेड़छाड़ का खेल, चार कर्मचारी निलंबित

Fri, 22 Sep 2023 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। शहर में बड़े पैमाने पर मीटर रीडिंग से छेड़छाड़ करने वाले गिरोह पर शिकंजा कसता जा रहा है। बृहस्पतिवार को एक बार फिर पावर कॉर्पोरेशन की विजिलेंस टीम ने छापा मारकर साहबगंज से भारी संख्या में नए और पुराने इलेक्ट्रॉनिक 300 से अधिक मीटर बरामद किए। रीडिंग पीछे करने के यंत्र भी मिले हैं। टीम ने दो सगे भाइयों को पकड़ा है, जिन पर मीटर रीडिंग बैक करने का आरोप है। दोनों ने बिजली विभाग के चार कर्मियों के नाम उगले हैं। देर शाम चारों को सस्पेंड कर दिया गया।
विज्ञापन


एसडीओ आरबी वर्मा सुबह करीब आठ बजे पावर कॉर्पोरेशन की विजिलेंस टीम को लेकर कोतवाली नगर के साहबगंज स्थित इस्माइल नगर पहुंचे। यहां एक घर में छापा मारा। इस दौरान टीम जैसे ही घर के भीतर गई तो उनके आश्चर्य का ठिकाना न रहा। कमरों के कोने-कोने में बिजली मीटर और मीटर लॉक रखे हुए थे। बाथरूम से भी मीटर बरामद हुए हैं। साथ ही मीटर रीडिंग पीछे करने वाले यंत्र भी मिले हैं। टीम ने तत्काल एंटी थेफ्ट पावर थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने दो सगे भाई विकास सिंह और अशोक सिंह को पकड़ लिया। विजिलेंस टीम के महेंद्र सिंह ने बताया कि नाका पर पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया गया, जबकि इन दोनों पर मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान चीफ इंजीनियर हरीश बंसल व अधिशाषी अभियंता प्रदीप कुमार वर्मा के अलावा अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।



तलाश में लगाई गई मुखबिरों की टीम

पहले नाका और अब साहबगंज में मिले मीटर की खेप ने यह साबित कर दिया है कि नगर क्षेत्र में बिजली चोरी बड़े पैमाने पर चल रही थी। सूत्र बताते हैं कि यहां भी यह कारोबार काफी दिनों से फल-फूल रहा था। अभी तक मिल रही जानकारी से पता चला है कि टीम ने अब मुखबिरों को अलर्ट कर दिया है और नगर के ही नहीं बल्कि इससे सटे देहात इलाकों में भी नजर रखने को कहा गया है।
विज्ञापन


दो-चार हजार में ही चल रहा है गेम! जगह-जगह से मीटर मिलने के बाद बिजली विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने से मना कर रहा है या तो फोन उठाना ही मुनासिब नहीं समझ रहा है। विभाग के ही एक अधिकारी ने बताया कि जिस हाल में मीटर मिल रहे हैं उन्हें देखकर यही लग रहा है कि यहां रीडिंग पीछे करने का ही काम चल रहा है। आरोपी महज दो-चार हजार रुपये के लिए किसी का भी मीटर उतारकर उसकी रीडिंग पीछे कर रहे हैं।
इन चार कर्मचारियों पर गिरी गाज

पावर कॉर्पोरेशन के चीफ इंजीनियर हरीश बंसल ने बताया कि पकड़े गए दो भाइयों ने विभाग के चार कर्मियों के नाम बताए थे, जिनमें टीजी टू पद पर तैनात रामजन्म यादव, विनोद यादव विद्युत वितरण खंड प्रथम, शिवम श्रीवास्तव और रणधीर यादव विद्युत परीक्षण केंद्र शामिल हैं, जिन्हें निलंबित कर दिया गया है।







आरोपियों पर की जा रही कार्रवाई
नाका में कार्रवाई के बाद मुझे रात में साहबगंज क्षेत्र में भी छापा मारने के निर्देश मिले थे। सुबह टीम के साथ मौके पर गया था। मीटर रीडिंग से छेड़छाड़ के मामले में दो भाइयों को पकड़ा गया है। उनके खिलाफ कार्रवाई कराई जा रही है। जिन चार कर्मियों के नाम उन्होंने बताए हैं, उन्हें निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन


आरबी वर्मा, एसडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें