फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र घेर नगर वासियों का प्रदर्शन

Wed, 23 Sep 2015 12:41 AM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बताते हैं कि इस दौरान उपकेंद्र पर मौजूद कर्मचारियों से ग्रामीणों की हाथापाई भी हुई। एसडीओ डीके यादव ने कहा कि कर्मचारियों की लापरवाही का मामला संज्ञान में आया है और जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन


पटरंगा के गायत्री नगरवासी अघोषित विद्युत कटौती व लोवोल्टेज की समस्या से परेशान हैं। लोगों ने बताया कि यहां विद्युत सप्लाई का आलम है कि तीन दिन में तीन घंटे भी बिजली मिलना मुश्किल है। गर्मी से सभी का बुरा हाल है।

सोमवार की रात लोगों ने उपकेंद्र का घेराव कर प्रदर्शन किया। उपकेंद्र पर मौजूद कर्मचारियों से लोगों की झड़प भी हुई। नगरवासियों का कहना है कि कब और कितनी देर के लिये विद्युत कटौती कर दी जाती है इसका कोई भरोसा नहीं है।
विज्ञापन


पावर कॉर्पोरेशन ने विद्युत सप्लाई के लिए रात दो बजे से सुबह आठ बजे तक का रोस्टर निर्धारित कर रखा है लेकिन बिजली आने के समय ही विद्युत कर्मियों की लापरवाही से किसी न किसी फाल्ट के नाम पर अघोषित कटौती कर ली जाती है।

जिसके चलते छह घंटे के निर्धारित विद्युत आपूर्ति रोस्टर में आधा घंटा भी बिजली मिलना मुश्किल हो जाता है। जब नगर वासी अपनी फरियाद जेई व एसडीएम से करना चाहते है तो अफसर फोन नहीं उठाते है।

नगरवासियों ने इसकी शिकायत क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव से की है। विधायक ने आश्वासन दिया है कि वे इस संबंध में एक्सईएन से मिलेंगे और समस्या का समाधान करवायेंगे। वहीं रुदौली के सहायक अभियंता डीके यादव ने बताया है कि पटरंगा उपकेंद्र पर कर्मचारियों की लापरवाही का मामला संज्ञान में आया है, जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें