फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: 12 सहकारी संघों में होगा सभापति व उपसभापति का चुनाव

Fri, 31 Mar 2023 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिले के 14 में से 12 सहकारी संघों में सभापति व उपसभापति का चुनाव हो पाएगा। दो सहकारी संघों में चुनाव का कोरम नहीं पूरा हो पाया है। चुनाव के लिए मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन शुक्रवार को होगा।
विज्ञापन

सहायक निबंधक सहकारिता अभय सिंह ने बताया कि जिले में कुल 14 सहकारी संघ बड़ागांव, सहादतगंज, मसौधा, पूराबाजार, दर्शननगर, गोसाईगंज, महराजगंज, महबूबगंज, चौरेबाजार, खजुरहट, मिल्कीपुर, शाहगंज, हैदरगंज में प्रबंध समिति सदस्य पद के लिए चुनाव कराए गए। सभी 14 सहकारी संघों के 154 में से 105 सदस्यों का ही चुनाव हो पाया। शेष पद रिक्त रह गए हैं। शासन की ओर से 38 सदस्य संघों के लिए नामित किए गए हैं। अब जिले में चुनाव कराने का कोरम पूरा करने वाले संघों की संख्या 12 हो गई है। दर्शन नगर और चौरे बाजार सहकारी संघ में सदस्यों की संख्या 11 के सापेक्ष छह भी नहीं हो पाई। इसलिए इन संघों में प्रबंध समिति का गठन नहीं हो पाएगा। केवल 12 सहकारी संघों में प्रबंध समिति का गठन होने से सभापति व उपसभापति के चुनाव कराए जाएंगे। इन संघों में शुक्रवार को मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें