फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ बुजुर्ग की मौत

Wed, 15 Mar 2017 10:31 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
पिपरी-जलालपुर तिराहे पर इसी ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से हुई वृद्ध की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के फैजाबाद-इलाहाबाद हाईवे पर बुधवार दोपहर पिपरी-जलालपुर तिराहे पर सड़क पार करते समय गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई जबकि साथ मौजूद छोटा भाई बाल-बाल बच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भाग रहे चालक को पुलिस ने पकड़ लिया है। 
विज्ञापन


हादसा बुधवार दोपहर तकरीबन डेढ़ बजे का है। सुल्तानपुर जनपद के कूरेभार थाना क्षेत्र स्थित हन्ना हरौरा गांव निवासी राम अचल पांडेय (62) पुत्र बाबूराम पांडेय अपने छोटे भाई राम नयन पांडेय के साथ बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के जैनपुर रिश्तेदारी में जा रहे थे।

पिपरी तिराहे पर बस से उतरने के बाद दोनों भाई पैदल सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान खजुरहट से गन्ना लाद कर मसौधा चीनी मिल जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौके पर मौत हो गई जबकि छोटा भाई राम नयन बाल-बाल बच गया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर मौके से भाग निकला। कोतवाली पुलिस ने पीछा कर ट्रैक्टर-ट्रॉली को चालक समेत पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें