फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ प्रत्याशियों पर आचार संहिता उल्लंघन का केस

Thu, 15 Oct 2015 11:44 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गोसाईगंज पुलिस ने बिना वाहन पास, मानक से विपरीत ध्वनि यंत्रों के इस्तेमाल और आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले सात प्रत्याशियों के खिलाफ कार्यवाही की है।
विज्ञापन


गुरुवार को चलेे अभियान के दौरान पांच प्रचार वाहनों का पुलिस ने चालान किया। दो प्रचार वाहनों को सीजकर इन पर लदे दो डीजे, 12 लाउड स्पीकर, 10 साउंड बॉक्स को जमा करा लिया।

इसके अलावा महराजगंज पुलिस ने भी एक डीडीसी प्रत्याशी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की है।

कोतवाली प्रभारी अमित सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि अभियान के तहत प्रत्याशी शोभनाथ सिंह उर्फ पंडित सिंह के प्रचार वाहन को अंकारीपुर रेलवे क्रॉसिंग, प्रदीप त्रिपाठी, मनोज वर्मा, राम सुभावन भारती के प्रचार वाहन को बस स्टॉप से, सुनील वर्मा के प्रचार वाहन को तेलियागढ़ से, बृजेश त्रिपाठी व सुनील वर्मा के वाहन को दिलासीगंज बाजार से पकड़ा गया।
विज्ञापन


पुलिस ने सुनील वर्मा और बृजेश त्रिपाठी के वाहन को सीज कर अन्य पांचों प्रत्याशियों के वाहनों का चालान करने के साथ इन पर लदे डीजे, लाउडस्पीकर, साउंड बॉक्स को थाने में जमा करा दिया।

सातों प्रत्याशियों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

उधर, महराजगंज एसओ राजेश कुमार सिंह ने जिपं प्रत्याशी अवधेश कुमार यादव निवासी रामपुर हरलवारा कोतवाली अयोध्या के खिलाफ भी डीजे लगाकर प्रचार-प्रसार करने और भीड़ एकत्र कर जुलूस निकालने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें