अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा बीए, बीएससी व बीकॉम प्रथम व तृतीय सेमेस्टर व एलएलबी त्रिवर्षीय व पंचवर्षीय सेमेस्टर की ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख बढ़ा दी है। विवि के परीक्षा नियंत्रक उमानाथ ने बताया कि बीए, बीएससी व बीकॉम प्रथम व तृतीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राएं परीक्षा शुल्क के साथ 9 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
वहीं एलएलबी त्रिवर्षीय व पंचवर्षीय सेमेस्टर के ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म 10 जनवरी तक भरे जाएंगे। इससे पूर्व विवि द्वारा 4 जनवरी तक परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि निर्धारित की गई थी। उन्होंने बताया कि एलएलबी के छात्र-छात्राएं 11 जनवरी तक एक प्रति अपने पास सुुरक्षित रखते हुए एक प्रति महाविद्यालय में जमा करेंगे। साथ ही परीक्षा आवेदन को 12 जनवरी तक सत्यापित कराते हुए 13 जनवरी तक विवि में जमा करना होगा।
वहीं, बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम व तृतीय सेमेस्टर के छात्र 9 जनवरी को ऑनलाइन आवेदन करने के बाद 10 जनवरी तक महाविद्यालय में परीक्षा फॉर्म जमा करेंगे। बीए, बीएससी व बीकॉम प्रथम व तृतीय सेमेस्टर व एलएलबी त्रिवर्षीय व पंचवर्षीय सेमेस्टर की ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाई गई है। उक्त संबंध में विवि से संबद्ध महाविद्यालय के प्राचार्यों को अवगत कराने के साथ विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।