फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

108 अभ्यर्थियों ने कराई काउंसिलिंग, 15 रहे अनुपस्थित

विज्ञापन
काउंसिलिंग कराते अभ्यर्थी। - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। 36 हजार 590 शिक्षक भर्ती का आदेश जारी होने पर जिले को आवंटित 123 शिक्षकों की काउंसिलिंग प्रक्रिया बृहस्पतिवार को एडी बेसिक सभागार में शुरू हुई। जिसमें देर शाम तक 108 अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग में प्रतिभाग किया। अनुपस्थित रहे 15 अभ्यर्थियों को अगले दिन का अवसर दिया गया है। पांच दिसंबर को समारोहपूर्वक नियुक्ति पत्र वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद शुरू हुई 36590 पदों पर भर्ती के लिए जारी हुई सूची में जिले को 123 शिक्षक मिले हैं। इनमें 40 महिला व 83 पुरुष अभ्यर्थी शामिल हैं। बृहस्पतिवार को इन्हें काउंसिलिंग के लिए एडी बेसिक सभागार में बुलाया गया था।
देर शाम तक 40 के सापेक्ष 37 महिला एवं 83 के सापेक्ष 71 पुरुष अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग में प्रतिभाग किया। अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों को अगले दिन का अवसर दिया गया है।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष देव पांडेय ने बताया कि पांच दिसंबर को एनआईसी में पांच लोगों को नियुक्ति पत्र बांटने के बाद शेष को अवध विश्वविद्यालय के विवेकानंद प्रेक्षागृह में प्रभारी मंत्री व अन्य जन प्रतिनिधियों की मौजूदगी में समारोहपूर्वक नियुक्ति पत्र बांटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें