अयोध्या। साकेत महाविद्यालय में बीसीए प्रथम, तृतीय और पंचम सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्षा एक नवंबर को होगी। बीसीए विभागाध्यक्ष डॉ. इंदू प्रताप मिश्र ने बताया कि यह परीक्षा महाविद्यालय में सुबह नौ बजे से संपन्न होगी।
उन्होंने बताया कि सभी परीक्षार्थियों को प्रवेशपत्र लाना अनिवार्य है। बताया कि परीक्षा में कोविड-19 के मानकों का पालन किया जाएगा। सैनिटाइजर व मास्क लगाकर आना होगा।