तारुन। शिक्षा क्षेत्र के आधा दर्जन परिषदीय विद्यालयों सहित बीआरसी का निरीक्षण कर पाठ्य पुस्तक वितरण, ड्रेस वितरण सहित अन्य व्यवस्था की हकीकत परखी। व्यवस्था को ठीक करने के निर्देश दिया।
एमडीएम के डीसी विनय त्रिपाठी ने बताया कि बीएसए संतोष कुमार देव पांडेय ने बीआरसी तारुन सहित प्राथमिक विद्यालय व उच्च प्राथमिक विद्यालय तारुन, प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय नंसा, उच्च प्राथमिक विद्यालय यादवपुर का निरीक्षण किया।
सभी विद्यालयों में पाठ्य पुस्तक वितरण, ड्रेस वितरण, एमडीएम का पैसा बच्चों के खाते में पहुंचा कि नहीं, इसकी जानकारी ली। बताया कि कोविड 19 महामारी में अभी विद्यालय बंद हैं लेकिन जो कार्य स्कूल द्वारा बच्चों को पढ़ाई के लिए ऑनलाइन दिया जा रहा है।
उसे बच्चे समय पर पूर्ण करें। अभिभावक सभी बच्चों का नामांकन जरूर कराएं। विद्यालय स्तर पर ई पाठशाला का आयोजन किया जा रहा है जिन अभिभावकों के पास एंड्रॉयड फोन है अपने बच्चों को इस ऐप से व्हाट्सएप के माध्यम से ई-पाठशाला से जोड़े। जिनके पास है सुविधा उपलब्ध नहीं है वह विद्यालय में प्रत्येक सोमवार को शिक्षकों से संपर्क कर बच्चों के होमवर्क व अन्य शिक्षण सामग्री से अवगत होते हुए बच्चों को लाभान्वित करें।