फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में दिया गया मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज में चल रहे महिला एवं बालिका सहभागिता व सुरक्षा कार्यक्रम के तहत महिला संकाय सदस्य, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य महिला कर्मचारियों को जूडो, कराटे व मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

मालूम हो कि बीते 17 अक्तूबर से चल रहे कार्यक्रम के तहत मेडिकल कॉलेज में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जूडो एसोसिएशन लखनऊ से आए प्रशिक्षक संजय गुप्ता ने प्रशिक्षित किया।
साथ ही महिला सशक्तीकरण पर डॉक्टर्स एवं नर्सिंग स्टाफ द्वारा रैली भी निकाली गई। जिसमें मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ एके सिंह व प्राची सिंह आदि ने प्रतिभाग किया। 21 अक्तूबर को इसी विषय पर नुक्कड़ नाटक आयोजित हुआ। जिसका नेतृत्व मैट्रन राधिका सिंह एवं स्टाफ नर्स नीतू राणा ने किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को इसी क्रम में महिला शिक्षा एवं दहेज प्रथा पर डॉ. अल्का सिंह एवं डॉ. सौम्या शंखवार द्वारा सभी को जागरूक किया गया। मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. विजय कुमार ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में कार्यरत सभी महिला संकाय सदस्य, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य महिला कर्मचारियों को 24 अक्तूबर को प्रधान फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें