अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर में संचालित पीजी पाठ्यक्रमों में अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग मंगलवार से शुरू हो गई।
काउंसिलिंग सुबह 11 बजे दोपहर 3 बजे तक चली। इसमें एमएससी इलेक्ट्रॉनिक्स, एमए इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व, एमए अर्थशास्त्र एवं ग्रामीण विकास, एमए प्रसार शिक्षा एवं ग्रामीण विकास, एमए एप्लाइड साइकोलॉजी, एमए गवर्नेंस इन पब्लिक पॉलिसी, मास्टर ऑफ टूरिज्म एडमिनिस्ट्रेशन विषय के अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग कराई।
प्रवेश समन्वयक प्रो. विनोद श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार को विभिन्न पाठ्यक्रमों में कोविड-19 के दृष्टिगत 20-20 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। विभिन्न पाठ्यक्रमों में 25 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन शुल्क जमा कर प्रवेश लिया। प्रो. विनोद ने बताया कि ऐसे अभ्यर्थी जो मंगलवार को अपना प्रवेश शुल्क जमा नहीं कर पाये हैं, विभाग में जाकर शुल्क जमा कर एडमिशन ले सकते है।
उन्होंने बताया कि बुधवार को ईडीपी भवन में प्रात: 10 बजे एमए सिंधी, एमएससी जियोग्राफी, एमएससी जियोलॉजी, बैचलर एवं मास्टर इन लाइब्रेरी एंड इंफॉमेंशन साइंस, मास्टर ऑफ सोशल वर्क विषय की काउंसिलिंग होगी।
काउंसिलिंग के समय अभ्यर्थियों को हाईस्कूल, इंटर एवं स्नातक का अंक पत्र, आधार कार्ड की फोटोकॉपी, 2 रंगीन फोटो, स्थानांतर प्रमाण-पत्र की मूल प्रति एवं ऑनलाइन शुल्क जमा करने के लिए अभ्यर्थियों को एटीएम कार्ड साथ में लाना होगा। काउंसिलिंग में डॉ. गीतिका श्रीवास्तव, डॉ शशि सिंह, डॉ. नीलम सिंह, डॉ. आलोक मिश्र, डॉ. दिलीप सिंह, डॉ. अलका श्रीवास्तव, डॉ. सुरेंद्र मिश्र, डॉ. कपिल देव, सुभाष विश्वकर्मा, विवेक कुमार की विशेष भूमिका रही। प्रवेश समिति के प्रो. शैलंद्र कुमार, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. डीएन वर्मा ने कोविड-19 के अनुपालन में काउंसिंलिंग सम्पन्न कराई।