अयोध्या। साकेत स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2020-21 हेतु परास्नातक प्रथम वर्ष (एमए, एमएससी, और एमकॉम) में ऑनलाइन पंजीकरण शुक्रवार से प्रारंभ हो गया। पंजीकरण की अंतिम तिथि 25 जुलाई है।
प्रवेश संयोजक डॉ. डी एन सिंह ने बताया कि साकेत महाविद्यालय में परास्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रारंभ कर दिया गया है। ऑनलाइन आवेदन करने हेतु छात्र महाविद्यालय की वेबसाइट www.saketpgcollege.org.in पर जाकर दिए गए निर्देशों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।