फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवध विवि के कुलपति का कार्यकाल तीन माह बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.मनोज दीक्षित का कार्यकाल तीन माह के लिए विस्तारित कर दिया गया है। इस आशय का आदेश प्रदेश की राज्यपाल आंनदी बेन पटेल की ओर से जारी कर दिया गया है। 26 मई को कुलपति का कार्यकाल पूरा हो रहा था।
विज्ञापन

वर्तमान परिस्थितियों के दृष्टिगत विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एवं प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बुधवार को उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 की धारा-12 (10) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए प्रो. मनोज दीक्षित के कुलपति रूप में कार्यकाल को तीन माह की अवधि अथवा नियमित कुलपति की नियुक्ति होने तक या अग्रिम आदेशों तक विश्वविद्यालय के कुलपति पद के दायित्वों के निर्वहन के लिए विस्तारित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें