फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में छत के कुंडे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। थाना रामजन्मभूमि क्षेत्र के कजियाना मोहल्ले में मंगलवार की देर रात एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव घर के कमरे में छत की कुंडी में लटकता पाया गया। कान में हेडफेन लगा था और जेब में मोबाइल भी था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार देर रात्रि कजियाना मोहल्ले में किराए पर रह रहे अंकित गुप्ता (22) निवासी परशुरामपुर का शव फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के समय युवक कान में हेडफोन लगाए हुआ था, और उसकी जेब में मोबाइल था।
रामजन्मभूमि थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों के अनुसार अंकित अयोध्या में किराए पर रहकर पढ़ाई कर रहा था, वह एक प्राइवेट कंपनी में जॉब भी करता था। छानबीन में प्रेम-प्रसंग की बात सामने आ रही है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। परिवारीजनों की तहरीर पर मुकदमा भी पंजीकृत कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें