फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विलंब शुल्क के साथ 7 तक भरे जा सकेंगें परीक्षा फॉर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विवि ने ऑनलाइन परीक्षा आवेदन भरे की तिथि विलंब शुल्क के साथ बढ़ा दी है। अब परीक्षा फार्म 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ 7 दिसंबर तक भरे जा सकेंगे।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक उमानाथ ने बताया है कि ऐसे विद्यार्थी जिनकी यूनीक आईडी का रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया है, वह 26 व 27 नवंबर को विवि की अधिकारिक वेबसाइड पर रजिस्टे्रशन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया है कि इसके साथ ही विलंब शुल्क 250 रुपए जमा करने वाले विद्यार्थी 28 नवंबर से 2 दिसंबर तक परीक्षा का ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
महाविद्यालयों को निर्देश हैं कि इसी तिथि के बीच वह फार्म का सत्यापन व संशोधन भी कर लें। इसके अलावा 500 रुपये जमा करने वाले विद्यार्थी अपने परीक्षा फार्म 4 से 7 दिसंबर तक भर सकते हैं।
विज्ञापन

महाविद्यालयों को इन परीक्षा फार्मों का सत्यापन तिथि नौ दिसंबर तक करने के निर्देश हैं। इसके अलावा सत्यापित फार्मों के परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि चार से 12 दिसंबर तक निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें