फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाह के समय वर वधू ने रोपे पौधे

Wed, 01 Mar 2017 11:07 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
हैरिंग्टनगंज ब्लाॅक के ग्राम परसपुर सथरा में विवाह के बाद पौधा रोपते वर-वधू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हैरिंग्टनगंज ब्लॉक के ग्राम परसपुर सथरा में वर-वधू ने एक अनोखी पहल की है। लड़की के पिता कृष्णदेव ओझा ने दहेज में अपनी पुत्री शिखा को आम के दो पौधे दिए। जिसमें एक पौधा वर-वधू ने मिलकर परसपुर सथरा गांव में रोपित किया और दूसरा पौधा अपनी ससुराल में रोपित करने के लिए साथ ले गए। यह पहल क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन


मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम परसपुर सथरा निवासी कृष्णदेव ओझा के पुत्री शिखा का विवाह इसी तहसील क्षेत्र के ग्राम रौतावां निवासी कालिका प्रसाद शुक्ल के पुत्र दीपक के साथ तय हुआ था। मंगलवार को विवाह की तिथि निश्चित हुई।

लड़की के पिता ने अपनी पुत्री को आम के दो पौधे दहेज के रूप में दिए। बुधवार को विदाई के समय वर-वधू ने मिलकर एक आम का पौध परसपुर सथरा गांव में रोपित किया तथा दूसरा पौधा अपनी ससुराल में रोपित करने के लिए लड़की अपने साथ रौतावां ले गई। ग्राम प्रधान संघ के हैरिंग्टनगंज ब्लॉक अध्यक्ष रणधीर यादव व श्रवणजीत कनौजिया, सालिकराम, मोहित मिश्रा आदि ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें