फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान अवकाश पर रोक, खुले रहेंगे कार्यालय

Thu, 19 Nov 2015 11:52 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत निर्वाचन प्रक्रिया में प्रशिक्षण के दौरान विभागों में अधिकारी व कर्मचारी के अवकाश स्वीकृति पर रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही मुख्यालय से बाहर जाने की अनुमित नहीं प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन


निर्वाचन की बाबत राजकीय अवकाशों के दिन कार्यालय खोले जाएंगे। इस आशय का निर्देश प्रभारी अधिकारी मतदान कार्मिक व्यवस्था व सीडीओ अरविंद मल्लपा बंगारी ने दिया है।

पत्र में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों से कहा गया है कि 23 से 26 नवंबर तक प्रशिक्षण के दौरान किसी भी अधिकारी या कर्मचारी का कोई अवकाश स्वीकृत न करें और मुख्यालय से बाहर जाने की अनुमति भी प्रदान न करें।
विज्ञापन


प्रशिक्षण में अनुपस्थित पाए जाने वाले मतदान कार्मिकों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। पंचायत चुनाव की आचार संहिता लागू रहने के दौरान राजकीय अवकाशों में भी अपने कार्यालय को खोले रखें।
विज्ञापन


निर्वाचन से संबंधित डाक की प्राप्ति अपने कार्यालय में सुनिश्चित कराएं। जिससे निर्वाचन कार्य कुशलता पूर्वक संपन्न कराया जा सके। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें