फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के दौरान कई हादसे, आपूर्ति ठप

Sun, 12 Jul 2015 10:22 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कहीं पर पेड़ गिरा और उसे हटाने में लापरवाही बरती गई जिसके कारण दुघर्टना हुई तो दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल हो गए। वहीं दूसरी ओर बीकापुर क्षेत्र का बड़ा इलाका अंधेरे में डूब गया। क्योंकि विद्युत उपकेंद्र की इनकमिंग जल गई।
विज्ञापन


हैरिंग्टनगंज बाजार में तो बारिश व तेज हवा ने बिजली के पोल को गिरा दिया। जिससे अंधेरा पसर गया। जन सुविधाओं को मुहैया कराने की जिम्मेदारी जिन सरकारी विभागों के कंधे पर है।

उनके अफसर व कर्मचारी समस्याओं से निपटने में निष्क्रियता का परिचय दे रहे हैं। पूरा बाजार में बीती रात टांडा की तरफ जा रही प्राइवेट बस बारिश में ढहे इमली के पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन


हादसे में करीब 12 लोग घायल हो गए। चौकी प्रभारी संजय कुमार वर्मा व दरोगा रमापति सिंह ने दल बल के साथ पहुंच कर घायलों को जिला चिकित्सालय भिजवाया।

वहीं दूसरी ओर बीकापुर विद्युत उपकेंद्र की इनकमिंग जलने से तकरीबन 36 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है। हाल यह है कि रविवार को अपराह्न चार बजे बिजली आई लेकिन वह आधे घंटे बाद फिर गायब हो गई।

इससे बीकापुर बाजार सहित आसपास के इलाकों में अंधेरा पसरा हुआ है। मिल्कीपुर के हैरिंग्टनगंज बाजार में बिजली का खंभा तेज बारिश व हवा में गिर गया। इसके कारण बिजली आपूर्ति बाधित है।

खबर लिखे जाने तक इन दोनों जगहों पर आपूर्ति सुचारु नहीं की जा सकी है। पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों का दावा है कि काम चल रहा है। जल्द आपूर्ति सुचारुकर दी जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें