लोगों की सुरक्षा करने वाली पुलिस का एक बार फिर दागदार चेहरा सामने आया है। मंगलवार को थाना कैंट अंतर्गत रतिया इलाके में पुलिस लाइन में कार्यरत एक सिपाही नशे में धुत जमीन पर लेटा हुआ मिला। इस दौरान उसे देखने वालों का मजमा लगा रहा।
हालांकि सूचना मिलने पर पुलिस के जवान उसे वहां से उठाकर ले गए। बाद में एसएसपी ने उक्त सिपाही को निलंबित कर दिया है। रतिया इलाके में मंगलवार सुबह एक सिपाही वर्दी समेत जमीन पर लेटा हुआ मिला, जब लोग उसके पास पहुंचे तो उन्हें सारा माजरा समझ में आ गया, ये जनाब नशे में धुत थे।
उक्त सिपाही दुर्गेश गिरी पुलिस लाइन में तैनात है। इसकी सूचना मिलने पर थाना कैंट से कुछ पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और उसे अपने साथ जबरदस्ती बैठाकर साथ ले गए। बाद में सिपाही दुर्गेश का मेडिकल कराया गया जिसमें नशे की पुष्टि होने पर एसएसपी सुभाष सिंह बघेल ने उसे सस्पेंड कर दिया।