फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल पटरी पर मिला युवक का क्षतविक्षत शव

Tue, 27 Jun 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली अयोध्या अंतर्गत दर्शननगर रेलवे स्टेशन के पश्चिमी आउटर पर जोगी का पुरवा के निकट रेल ट्रैक पर मंगलवार की सुबह एक अज्ञात युवक का क्षतविक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी व स्थानीय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
विज्ञापन


जोगी का पुरवा के निकट रेल ट्रैक के पास सुबह शौच आदि के लिए गए ग्रामीणों को एक युवक (35) की लाश दिखी। लोगों ने दर्शननगर पुलिस को सूचित किया, इसके बाद पीआरवी के एसआई कमलाकांत पांडेय व चौकी इंचार्ज दर्शननगर राजेश यादव अपने हमराह सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की।

युवक के पास एक काले बैग में 300 रुपए व मोबाइल चार्जर आदि सामान पाया गया। चौकी इंचार्ज दर्शननगर के अनुसार, युवक किसी ट्रेन से यात्रा कर रहा था और उसे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था जिससे उसकी मौत हो गई। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें