फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे खड़ी डीसीएम से टकराई कार, चालक की मौत

विज्ञापन
अयोध्या-हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
बड़ागांव। रौनाही थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-28 के बरई कला गांव के निकट एक डीसीएम से पीछे से आ रही कार टकरा गई, जिससे कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर लखनऊ से अयोध्या की ओर से जा रही एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी डीसीएम में पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर चालक मो. हैदर (38) निवासी गोमती नगर लखनऊ गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी सत्तीचौरा राम अवतार ने उसे जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। उधर, हादसे के बाद डीसीएम चालक गाड़ी लेकर मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें