सरयू पुल पर रविवार की रात गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से टैंपो की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल टैंपो चालक को श्रीराम अस्पताल में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
नयाघाट चौकी प्रभारी श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि नयाघाट निवासी 43 वर्षीय अरविंद रविवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे अपने टैंपो से कटरा जिला गोंडा जा रहा था। सरयू पुल के मध्य में विपरीत दिशा से आ रही गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से उसकी भिड़ंत हो गई।
राहगीरों ने 100 नंबर पर डायल किया तो डायल 100 कर्मी दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल अरविंद को श्रीराम अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया कि दुर्घटनास्थल कटरा पुलिस चौकी जिला गोंडा क्षेत्र का है। शव का पंचनामा कराकर कटरा पुलिस को सौंप दिया गया है।