अयोध्या। दलित किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में कोर्ट ने दोषी पाते हुए युवक राजा अग्रवाल को दुष्कर्म में आजीवन कारावास व दलित उत्पीड़न अधिनियम में भी आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता रोहित पांडेय, विशेष लोक अभियोजक नरसिंह नारायण उपाध्याय, लालमणि तिवारी ने बताया कि घटना 6 नवंबर 2019 की शाम 5 बजे की है।
कोर्ट ने दुष्कर्मी पर 51 हजार जुर्माना भी किया है। फैसला विशेष न्यायाधीश एससी एसटी एक्ट राधेश्याम यादव की अदालत से हुआ है।