फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव पीड़िता को बिना जांचे चले गए डॉक्टर, हंगामा

Sat, 13 Aug 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
हैदरगंज पीएचसी में हंगामे के दौरान मौजूद परिवारीजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गंभीर हालत में लाई गई प्रसव पीड़िता को देखे बगैर हैदरगंज पीएचसी पर तैनात एक डॉक्टर बाइक से कहीं चले गए। इस बात से नाराज तीमारदारों ने पीएचसी पर हंगामा शुरू कर दिया। बात सीएमओ तक पहुंची तो तुरंत तारुन सीएचसी अधीक्षक मौके पर पहुंचे। आरोपी डॉक्टर को फटकार लगाने के बाद पीएचसी से हटा दिया गया।
विज्ञापन


मरीज को लगभग दो घंटे बाद इलाज मिल पाया। हैदरगंज पीएचसी पर शनिवार को सुबह करीब 10 बजे ग्राम पंचायत गड़ौली निवासी राजेश पांडेय अपनी पत्नी सरोज को दिखाने पीएचसी पहुंचे। प्रसव पीड़ा के साथ गर्भवती सरोज को चक्कर आ रहा था और वह बेहोश हो जा रही थी।

गंभीर हालत में जब उसे डॉक्टर जेके सोनी के कक्ष में ले जाया गया तो डॉक्टर बिना देखे ही बाइक से कहीं चले गए। जिससे नाराज परिवारीजनों और तीमारदारों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा देख लोगों की भीड़ जुटने लगी। परिवारीजनों ने सीएमओ को फोन कर डॉक्टर की लापरवाही व पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया और शिकायत की।
विज्ञापन


कुछ देर बाद सीएमओ के निर्देश पर तारुन सीएचसी अधीक्षक डॉ. वेद प्रकाश त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे तीमारदारों को शांत कराया। अधीक्षक ने फौरन आरोपी डॉक्टर को तलब कर लिया और जमकर फटकार लगाने के बाद उन्हें हटा दिया। अधीक्षक ने सीएचसी पर मौजूद अन्य कर्मियों की भी क्लास ली।

अधीक्षक डॉ. वेद प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि सफाई कर्मी ओमप्रकाश की लापरवाही पर दो माह का वेतन रोक दिया गया है और पीएचसी में फार्मासिस्ट की तैनाती कर दी गई है। उन्होंने बताया कि जल्द ही पीएचसी पर डॉक्टर की भी तैनाती कर दी जाएगी। रिपोर्ट सीएमओ को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें