फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटर आईडी न होने पर भी करें मतदान

Sun, 26 Feb 2017 10:50 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
मतदान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यदि किसी मतदाता का नाम वोटर लिस्ट में दर्ज है पर वोटरआईडी कार्ड उसके पास नहीं है तो भी वह आयोग से मान्य 11 पहचान पत्रों में से किसी एक को दिखाकर मतदान कर सकेगा। मतदाता के पास पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेस, राज्य व केंद्र सरकार या अर्ध सरकारी या सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, पब्लिक लिमिटेड कंपनी से जारी फोटोयुक्त पहचान पत्र, बैंक या डाकघरों से जारी फोटोयुक्त पासबुक, आयकर पहचान का पैन कार्ड, आधार कार्ड, राष्ट्रीय जनस्ख्या रजिस्टर का फोटो पंजीयन, मनरेगा जाबकार्ड श्रम मंत्रीलाल की योजना से जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड और फोटो युक्त पेशन दस्तावेज में से कोई एक होने पर मतदान किया जा सकेगा।
विज्ञापन


वरिष्ठ नागरिकों व दिव्यांगों को वरीयता : हर मतदान केंद्र पर वरिष्ठ नागरिकों व दिव्यांगों मतदाताओं को विशेष वरीयता दी जाएगी। मतदान के लिए न तो उन्हें घंटों लाइन में लगना पड़ेगा और न ही सीढ़ी चढ़नी पड़ेगी। इसके लिए अलग लाइन की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया गया है। प्रशासन ने वोटरों से भी अपील की है कि मतदान केंद्रों पर वरिष्ठ नागरिकों व दिव्यांगों और अस्वस्थ वोटरों को पहले मतदान करने में सहयोग करें। 

मॉडल बूथों पर होगा फील गुड : मतदान के  दौरान वोटरों को फील गुड कराने के लिए 129 माडल केंद्रों पर विशेष इंतजाम होंगे। मेन गेट पर हेल्प डेस्क होगी। यहां मतदाता मित्र पर्ची के साथ मतदाता को पोलिग बूथ की जानकारी देंगे। निशक्त व बुजुर्ग मतदाताओं के लिए व्हील चेयर मौजूद रहेगी। इसे अलावा पीने का पानी के साथ ही फर्स्ट एड बॉक्स भी मौजूद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें