फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज अवध के आंगन में बरसेंगे वोट

Sun, 26 Feb 2017 10:45 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
फैजाबाद में रविवार को हवाई पट्टी से बूथों पर ईवीएम व दूसरी मतदान सामाग्रियों को लेकर रवाना होते कार्मिक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इंतजार की घड़ियां समाप्त हो गईं। सोच विचार कर अब फैसले की बारी है। 17.62 लाख मतदाता 1776 बूथों पर सोमवार की सुबह 7 बजे से मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिले की पांच विधानसभा सीटों पर चुनाव मैदान में कुल 54 प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन


निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रशासन ने चौकस व्यवस्था की है। सुपर जोन, जोन और सेक्टरों में बांटकर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। संवेदनशीलता और अति संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए मतदान केंद्रों को पांच श्रेणियों में बांटकर व्यवस्था की गई है। 88 स्थानों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की भी तैनाती की गई है। 

जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट, माइक्रो आब्जर्वर के साथ ही मतदान केंद्रों पर सुरक्षा बलों व पुलिस फोर्स की तैनाती रहेगी। रविवार देर रात तक जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने जिले के सभी मतदान केंद्रों का जायजा लिया। जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक ने बताया कि मतदान की तैयारी पूरी हो गई है।
विज्ञापन


शाम तक सभी मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियां व सुरक्षा बल के जवान मुस्तैद हो गए हैं। मतदान को निष्पक्ष व शांतिर्पूण कराने के लिए सभी उपाय किए गए हैं। मतदान को प्रभावित करने वालों से प्रशासन सख्ती से निपटेगा।

उन्होंने सभी मतदान की अपील करते हुए कहा कि प्रशासन वोटरों की हर कदम पर पूरी सहायता करेगा। उपजिला निर्वाचन अधिकारी व सीडीओ अरविंद मल्लपा बंगारी ने बताया कि नामांकन शुरू होने के पहले अपडेट हुई मतदाता सूची के आधार पर वोट डाले जाएंगे। जिले में कुल 17.62 लाख वोटर अपने मतादिकार का प्रयोग करेंगे। 

जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ एक वीडियोग्राफर भी चलेगा। मतदान केंद्रों की गतिविधियों को कैद किया जाएगा। 88 बूथों पर भी वीडियोकैमरे लगाने की व्यवस्थ है।  सोमवार को सुबह सात बजे से मतदान शुरू होगा।

इसके पूर्व प्रत्येक मतदान केंद्र पर छह बजे अनिवार्य रूप से माक पोल कराना होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक ने बताया कि मतदान समाप्त होने के बाद सभी पोलिंग पार्टी के लोग डयूटी वाहन से राजकीय इंटर कॉलेज पहुंचकर ईवीएम, वीवी पैट और सील्ड अभिलेख जमा कराएंगे।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें