फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: डीएम ने किया भक्ति व जन्मभूमि पथ का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने मंगलवार को श्री राम जन्मभूमि मंदिर को जोड़ने वाले जन्मभूमि और भक्ति पथ का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अफसरों को पथ निर्माण के कार्यों में तेजी लाते हुए इसे गुणवत्ता के साथ तय समयावधि में पूरा कराने का निर्देश भी दिया। बताया कि भक्ति पथ पर भूमि अधिग्रहण, ध्वस्तीकरण, सीवर का शत प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है जबकि जन्मभूमि पथ पर यूटीलिटी डक्ट, ड्रेन मिट्टी का शतप्रतिशत, सीवर लाइन व वाटर पाइप लाइन बिछाने से जुड़े कार्य पूर्ण हो चुके हैं।
विज्ञापन

इससे पूर्व जिलाधिकारी ने कमांडेंट सीआरपीएफ 63वीं बटालियन छोटेलाल के साथ श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की सुरक्षा में लगे सीआरपीएफ जवानों, अधिकारियों और उनके परिवारों के लिए चांदपुर हरवंश में निर्माणाधीन आवासीय भवनों व परिसर के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण कर इसमें तेजी लाने का निर्देश दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें