फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: राममंदिर निर्माण के लिए दिया दो करोड़ का चेक

Tue, 11 Jul 2023 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। महावीर मंदिर पटना की ओर से राममंदिर निर्माण के लिए श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को दो करोड़ का चेक दिया गया है। महावीर मंदिर के सचिव व पूर्व आईपीएस किशोर कुणाल ने मंगलवार को ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को यह चेक सौंपा।
विज्ञापन

नौ नवंबर 2019 को उच्चतम न्यायालय के निर्णय के एक घंटे के अंदर पटना के प्रसिद्ध महावीर (हनुमान) मंदिर के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने घोषणा की थी, कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण में महावीर मंदिर-पटना बिहार की ओर से 10 करोड़ रुपये की सहयोग राशि दी जाएगी। जिस दिन राम मंदिर का खाता खुलेगा, उस दिन दो करोड़ जमा किए जाएंगे और उसके बाद प्रतिवर्ष दो करोड़ की राशि दी जाएगी। भव्य नव्य रामलला जी के अपने मंदिर में विराजमान होने के पूर्व 10 करोड़ रुपये की राशि जाम कर दी जाएगी, अब तक आठ करोड़ दिए जा चुके हैं।
उस घोषणा के अनुरूप 02 अप्रैल 2020 को जब राम मंदिर का बैंक खाता खुला, तब उसी दिन दो करोड़ रुपये का चेक दिया गया। फिर 2021 में दो करोड़ और 2022 में दो करोड़ रुपये के चेक जमा किए गए। इसी क्रम में मंगलवार को दो करोड़ का चेक महावीर मंदिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय को ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा की उपस्थिति में दिया। आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि बाकी दो करोड़ की राशि राम मंदिर के उद्घाटन के पूर्व 15 जनवरी 2024 को ट्रस्ट के खाते में जमा कर दी जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद एक दिसम्बर 2019 से राम रसोई का संचालन महावीर मंदिर की ओर से किया जा रहा है। इसमें अयोध्या आने वाले भक्तों को उत्तम गुणवत्ता का सात्विक भोजन निशुल्क कराया जाता है।


मंदिर के उद्घाटन पर पूरे देश में बंटेगा प्रसाद
आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि भूमि पूजन के समय जिस प्रकार महावीर मंदिर की ओर से सवा लाख लड्डू पूरे देश में बांटे गए थे। उसी प्रकार राम लला के मंदिर के उद्घाटन पर उससे भी बड़े पैमाने पर प्रसाद वितरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें