फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम व एसएसपी ने लगाई दौड़

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। भारत रत्न लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 145वीं जयंती पर जिलाधिकारी अनुज कुमार झा और एसएसपी आशीष तिवारी ने राजकीय इंटर कालेज में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। रन फार यूनिटी दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें विद्यालयों की लगभग एक हजार बच्चों के साथ-साथ स्टेडियम के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने रन फार यूनिटी में हिस्सा लेकर दौड़ लगाने के लिए आए बच्चों, गुरुजनों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ-साथ जनपदवासियों को एकता और अखंडता दिवस की शुभकामनाएं दी। कहा कि जिस तरह से 550 से ज्यादा रियासतें भारत में थी हमारा देश आजाद हुआ और सभी रियासतों को इकट्ठा करके एक भारत देश बना। जिस तरह से इस एक और अखंड भारत के निर्माण का काम सरदार बल्लभ भाई पटेल ने किया उसके लिए पूरा राष्ट्र उनका हमेशा ऋणी रहेगा।
हम सब उनके प्रति अपनी कृतज्ञता का भाव अर्पित/प्रदशिति करते है। आज की यह दौड़ सरदार पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित की गई है। जो बच्चें इसमें प्रतिभाग करेंगे और दौड़ेगे वह इसके बारे में सोचेंगे कि यह दौड़ क्यों हो रही है, इसका क्या आशय हैय इससे आजाद भारत, एक भारत, अखंड भारत की महत्ता पर विचार करेंगे। इससे आज के समाज में हमारी एकता की भावना बलवती होगी ऐसा हमारा विश्वास व आशा है।
विज्ञापन

उन्हाेंने कहा कि जब भारत आजाद हुआ था, उस वक्त जितने भी आल इंडिया सर्विसेज आईएएस, आईपीएस, आईएफएस थी की आधार शिला भी सरदार पटेल ने ही रखी थी। बहुत लोग इस पक्ष में थे कि ऐसे सर्विसेज की और आवश्यकता नहीं है लेकिन यह दूरदर्शिता सरदार पटेल में थी।
उन्होंने कहा कि अगर भारत को अखंड रखना है तो यह बहुत आवश्यक है कि तमिलनाडु का आदमी उत्तर प्रदेश में यहां का आदमी पूर्वांचल में या फिर अन्य किसी भी प्रदेश में सेवा दें ऐसी सेवाओं की जब उन्होंने अवधारणा रखी तो बहुत लोग उससे सहमत नहीं थे लेकिन आज के काल में इसकी उपयोगिता साबित हुई है और इस सर्विस ने दिन प्रतिदिन अपनी उपयोगिता साबित की है इसलिए भी हम लोग उनके प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापित करते है। डीएम ने दौड़ में प्रतिभाग करने वाले विभिन्न विद्यालयों के सभी बच्चों को प्रशस्ति पत्र प्रदान करने का निर्देश दिया।
एसएसपी आशीष तिवारी ने कहा कि आज के माहौल में वास्तव में जिस एकता की, सामन्जस्य की, सौहार्द की जरूरत है वह सरदार बल्लभ भाई पटेल ने आजादी के बाद देश में करके दिखाया था। इस देश के सारे राज्य एक सूत्र में पिरोये गए है। जिस तरह से भारतीय संविधान में एक माला में मोतियों की तरह सभी राज्यों को पिरोया गया है। वह सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की ही देन है। इस अवसर पर एडीएम सिटी डॉ. वैभव शर्मा, डीआईओएस व विद्यालयों के गुरुजन व बच्चें मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें