फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम और जेडी राज्य सूचना आयोग में तलब

Sun, 22 Jan 2017 11:18 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
राज्य सूचना आयोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिलाधिकारी और संयुक्त शिक्षा निदेशक को राज्य सूचना आयोग में तलब कर लिया गया है। राज्य सूचना आयोग के रजिस्टार की ओर से 27 दिसंबर को जारी पत्र में डीएम को 23 जनवरी को तथा 29 दिसंबर को जारी पत्र में जेडी को 30 जनवरी को तलब किया गया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि राजकीय शिक्षक संघ के मंडलीय मंत्री व आरटीआई कार्यकर्ता शिवकुमार फैजाबादी ने जीआईसी परिसर में होने वाले आयोजनों तथा उससे होने वाली आय के बाबत नौ बिंदुओं पर जानकारी मांगी थी लेकिन जवाब देने में जिला प्रशासन की ओर से उदासीनता बरती गई।

शिवकुमार फैजाबादी का आरोप है कि परिसर को प्रयोग व्यावसायिक नजरिए से समय-समय पर किया जाता है। आयोजकों को स्टॉल लगाने वाले शुल्क देते हैं। जिला प्रशासन ने खुद जवाब देने के बजाय जीआईसी के प्रधानाचार्य को जवाब देने के लिए कह दिया जो कि न्याय संगत नहीं है। दो बिंदुओं को छोड़कर शेष सात बिंदुओं पर जीआईसी के प्रधानाचार्य सत्येंद्र कुमार सिंह की ओर यह जानकारी दी गई कि अभिलेख व पत्रावली विद्यालय में उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें