फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजिस्टर्ड डाक से दिया तलाक, केस

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। दहेज प्रताड़ना से तंग होकर एक महिला अपने मायके चली गई। जिस पर पति ने दूर शहर से तलाकनामा रजिस्टर्ड डाक से भेजकर उसे तलाक दे दिया।
विज्ञापन

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुस्लिम महिला विवाह पर अधिकारों की सुरक्षा सहित दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला तारुन थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत आगागंज का है।
पीड़िता तरन्नुम बानो ने बताया कि उसका निकाह अंबेडकरनगर जिले के महरूवा निवासी अमजद अली के साथ हुआ था। पति हमेशा कम दहेज लाने का उलाहना देकर पीटता था।
एक वर्ष पूर्व पति अहमदाबाद शहर से घर आया और वह पिता से रुपये मांगने को कहने लगा। जब मना किया तो पति ने पिटाई कर दिया। इसके बाद अपने मायके आगागंज चली आई।
विज्ञापन

बताया कि करीब एक वर्ष से वह पिता के साथ मायके में है। करीब एक माह पहले पति ने तलाकनामा लिखकर रजिस्टर्ड डाक के जरिये पीड़ित के पिता के नाम भेज दिया। जिससे तलाकनामा पिता के जरिये मिल गया।
विज्ञापन

पुलिस ने पीड़िता की तहरीर में दहेज उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी वीर सिंह ने बताया कि जांचकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें