अयोध्या। श्रावण झूला मेला, कांवड़ यात्रा के अवसर पर 17 अगस्त की रात 8 से 21 अगस्त की रात 8 बजे तक यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। इस दौरान आवश्यक सेवाओं पर रोक नहीं रहेगी। संवाद
अयोध्या धाम क्षेत्र में इस तरह रहेगा डायवर्जन
- अयोध्या शहर की तरफ से अयोध्या धाम आने वाले कामर्शियल वाहन, आटो, विक्रम वाहनों का गुप्ता होटल से प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा व महोबरा चौराहा, आशिफ बाग चौराहा से साथी तिराहा तक जाएंगे व उसी रास्ते से अयोध्या वापस आएंगे।
-अयोध्या धाम में निवास करने वाले लोग परिक्रमा मार्ग के रास्ते गैस गोदाम, चकतीर्थ व महोबरा होते हुए अपने गन्तव्य को जाएंगे ।
-गोण्डा की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के वाहनों को लकडमंडी से बस्ती हाइवे की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
-सभी प्रकार के वाहन दुर्गागंज माझा बैरियर से लकडमंडी तिराहा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
-बाह्य जनपदों से आने वाले सभी प्रकार के वाहन साकेत पेट्रोल पम्प बैरियर तक ही जाएंगे।
-साकेत बैरियर से नयाघाट की तरफ आने वाले सभी प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे।
-दीनबन्धु से छोटी छावनी की तरफ सभी प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे।
-रामघाट चौराहे से हनुमानगढी एवं दीनबन्धु अस्पताल की तरफ सभी प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे।
-आशिफबाग चौराहे से विद्याकुण्ड की तरफ चार पहिया वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे।
-पोस्ट आफिस तिराहे से हनुमानगढ़ी,नयाघाट की तरफ सभी प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे।
-टेढ़ी बाजार से श्रीराम अस्पताल रेलवे स्टेशन की तरफ सभी प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे।