फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमक की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त

Sat, 12 Nov 2016 10:52 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
salt
विज्ञापन
नमक की कमी की अफवाह फैलने के बाद शनिवार को स्थिति सामान्य रही। जिले के रुदौली क्षेत्र के कुछ स्थानों पर सुबह थोड़ी देर के लिए अफरातफरी जरूर रही लेकिन अब स्थिति पूरी तरह सामान्य हो गई। खाद्य विभाग ने नमक की कमी न होने और इसकी कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई के लिए शहर में मुनादी कराई। 
विज्ञापन


शनिवार को रुदौली तहसील क्षेत्र के कुछ धुर ग्रामीण इलाकों में जरूर हलचल रही। बाबाबाजार प्रतिनिधि के मुताबिक मवई थाना क्षेत्र के बाबाबाजार चौकी स्थित मीरमऊ के भक्तनगर चौराहे पर राजू की दुकान के सामने शनिवार सुबह अचानक तमाम भीड़ इकट्ठा हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुकानदार से लोग एक-एक बोरी नमक की मांग करने लगे तो उसने असमर्थता जताई। इस पर भीड़ में मौजूद लोग हाथापाई पर उतारू हो गए। तभी किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन


पुलिस ने भीड़ को तितर बितर किया और लाईन लगवाकर पूर्व निर्धारित दाम पर नमक वितरित कराया। मवई चौराहा पर भी एक दुकान पर भीड़ नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। कुछ स्थानों पर समाजसेवियों से फ्री नमक बांटे जाने की खबर रही। 

अफवाह के मद्देनजर शनिवार को प्रशासन ने मुनादी करवाई है। नमक कमी की अफवाह और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई होगी। कहा गया है कि नमक की कोई कमी नहीं है। डीएसओ दीपक वार्ष्णेय ने बताया कि कुछ अराजक तत्वों ने स्वार्थवश नमक की कमी की अफवाह फैलाई।

नमक की कमी न होने की मुनादी कराई गई। कहा कि इसकी कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई होगी। कहा कि शहर के नियावां सहित 50 सस्ते गल्ले की दुकानों और ग्रामीण क्षेत्र की 200 दुकानों पर आयोडीनयुक्त नमक पर नमक रखवा दिया गया है। स्थिति सामान्य है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें