फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाढ़े वक्त में काम आई गुल्लक

Sat, 12 Nov 2016 10:48 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
श्रंगारहाट निवासी बाबू गुप्ता के छह वर्ष पुत्र पवन कुमार गुप्त ने अपनी मरजी से फोड़ा गुल्लक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घरों में गुल्लक रखने की परंपरा रही है जो बदलते दौर में भी कायम है। गुल्लक का बच्चों से बड़ा गहरा रिश्ता रहता है। ज्यादातर घरों में बच्चे गुल्लक रखते हैं और जरूरत पर उसे फोड़ भी लेते हैं। गुल्लक का पैसा बच्चे ही खर्च करते हैं।
विज्ञापन


लेकिन पैसों की तंगी के चलते ऐसा शायद पहली बार हो रहा है जब घर-घर में बच्चों की गुल्लक बड़े फोड़ रहे हैं और घर का रोजमर्रा का खर्च उससे चल रहा है। फैजाबाद-अयोध्या में परिवारों का जायजा लिया गया तो कई जगहों पर बच्चों की छोटी-छोटी बचत गाढ़े वक्त पर काम आती हुई दिखी।

गुल्लक फोड़ दिए गए, बच्चों को यह आश्वासन देते हुए कि इससे ज्यादा रकम वापस मिलेगी। स्कूलों में पहले संचयिनी नाम से बचत योजना चलती थी जो जहां बच्चों के रुपए जमा होते थे लेकिन यह योजना अब समाप्त सी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें