फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोताखोरों ने खंगाली नहर, नहीं मिला किशोर

Sun, 18 Sep 2016 10:49 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
नहर में युवक के डूबने के बाद जांच करते पुलिस अधिकारी । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुमारगंज थाना क्षेत्र के बरहिनापुर पुल से साइकिल समेत नहर में गिरे किशोर का दूसरे दिन रविवार को भी पता नहीं चल सका है। अयोध्या से बुलाए गए गोताखोरों ने नहर को खंगाला लेकिन उन्हें भी सफलता नहीं मिली। उधर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 
विज्ञापन


थानाक्षेत्र के पारा धनेथुआ पूरे ज्वाला सुबेदार गांव निवासी 14 वर्षीय नितीश पुत्र सुरेश मिश्र शनिवार को साइकिल से कालीगंज बाजार सब्जी लेने गया था, जहां उसे शाम हो गई। लौटते समय शाम करीब 6 बजे वह बरहिनापुर पुल की टूटी रेलिंग नहीं देख सका और साइकिल समेत नहर में गिर गया। हल्ला गोहार पर आसपास जानवर चरा रहे ग्रामीणों ने किशोर को बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी। 

ग्रामीणों ने किशोर की साइकिल तो बरामद कर ली लेकिन उसका पता नहीं चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से देर रात किशोर को नहर में तलशवाया। रविवार सुबह पुलिस ने अयोध्या के गोताखोरों की मदद से नहर को खंगालवाया लेकिन किशोर का पता नहीं चला। थानाध्यक्ष शैलेन्द्र गिरि ने बताया कि गोताखोरों को भी लगाया गया लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें